Press Trust Of India, 26-Jun-2011, New Delhi
नयी दिल्ली, 26 जून : भाषा : पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली धावक प्रीजा श्रीधरन का कहना है कि अगले साल होने वाले लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेना उनका सपना है और इस खेल महाकुंभ में क्वालीफाई करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।























