Cricket News
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Sydney
सिडनी, आठ जुलाई : भाषा : मिताली राज ताजा जारी आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर जबकि भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर बरकरार है।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, New Delhi
नयी दिल्ली, आठ जुलाई : भाषा : पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर का मानना है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर 1971 में पहली श्रृंखला में जीत से भारत का विदेशों की मुश्किल परिस्थितियों में खेलने का डर खत्म हुआ था। वाडेकर उस श्रृंखला मंे कप्तान थे।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Karachi
कराची, आठ जुलाई : भाषा : पीसीबी प्रमुख एजाज बट ने स्वीकार किया है कि स्पाट फिक्सिंग प्रकरण उनके कैरियर का सबसे बड़ा मलाल रहा है और अभी भी उन्हें कचोटता है।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Karachi
कराची, आठ जुलाई : भाषा : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एजाज बट ने साफ कर दिया कि पूर्व वनडे कप्तान शाहिद अफरीदी अब पीसीबी की नजर में कप्तानी के लायक नहीं हैं।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Roseau
रोसेयू :डोमीनिका:, आठ जुलाई :भाषा: इशांत शर्मा के पांच विकेट की बदौलत भारत ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में 204 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद बारिश एक बार फिर खलनायक बनी और तीसरे सत्रा में केवल चार ओवर का खेल हो सका।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Mumbai
मुंबई, आठ जुलाई : भाषा : पूर्व संयुक्त सचिव प्रवीण बावर्े ने आज मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का नामांकन भरा। इस तरह से अध्यक्ष पद के लिये 15 जुलाई को होने वाले चुनावों में अब त्रिाकोणीय मुकाबला होगा।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Roseau
रोसेयू, आठ जुलाई : भाषा : वेस्टइंडीज टीम की सुपर फ्लाप बल्लेबाजी के बीच अकेेले मोर्चा संभालने वाले विकेटकीपर कार्लटन बाॅ ने कहा कि उनकी सफलता का मंत्रा नकारात्मकता को निकालकर स्वाभाविक खेल दिखाना रहा है।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Roseau
रोसेयू :डोमीनिका:, आठ जुलाई :भाषा: इशांत शर्मा के पांच विकेट की बदौलत भारत ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में 204 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद बारिश एक बार फिर खलनायक बनी और तीसरे सत्रा में केवल चार ओवर का ही खेल हो सका।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Vijayawada
विजयवाड़ा, आठ जुलाई :भाषा: एक स्थानीय अदालत ने यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को आंध्र क्रिकेट संघ के खिलाफ मामला दर्ज करने का निदर्ेश दिया।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Karachi
कराची, आठ जुलाई : भाषा : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने राष्टीय टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम पर भुाूठ बोलने और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बासित अली के खिलाफ साजिश करके मैच फिक्सिंग प्रकरण में उनका नाम फसाने का आरोप लगाया है।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Lahore
लाहौर, आठ जुलाई : भाषा : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार युनूस ने पत्नी के बीमार होने के कारण लाहौर आना एक सप्ताह के लिये टाल दिया है। वकार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित तेज गेंदबाजों के शिविर में भाग लेना था।
Press Trust Of India, 08-Jul-2011, Lahore
लाहौर, आठ जुलाई : भाषा : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट पर आईसीसी कार्यबल की सिफारिशों और सुभुाावों पर 10 दिन के भीतर जवाब देगा।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, Lahore
लाहौर, सात जुलाई : भाषा : कप्तान मिस्बाह उल हक ने खिलाड़ी संघ के गठन का समर्थन किया है लेकिन पाकिस्तानी मैनेजर इंतिखाब आलम को नहीं लगता कि यह विवादों से घिरी राष्टीय टीम के लिये मददगार साबित होगा।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, New Delhi
नयी दिल्ली, सात जुलाई : भाषा : चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आज साफ किया कि वह अपने पहले इंग्लैंड दौरे के लिये बेहद उत्साहित हैं लेकिन उन्होंने वहां की तेज और स्विंग लेती पिचों के लिये अपनी बल्लेबाजी शैली में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, New Delhi
नयी दिल्ली, सात जुलाई : भाषा : आस्टेलियाई अंपायर डेरिल हार्पर का विरोध करने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम की आज आईसीसी ने आलोचना की। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने इसे एलीट अंपायर के साथ अन्याय और ज्यादती करार दिया। उन्होंने कहा , पहले टेस्ट के बाद डेरिल को काफी अनुचित आलोचना का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि उसने तीसरे टेस्ट में अंपायरिंग नहीं करने का फैसला किया। यह एक एेसे एलीट अंपायर के साथ अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण था जिसके भारत के टेस्ट मैचों में 96 प्रतिशत फैसले सही रहे हैं।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, Mumbai
मुंबई, सात जुलाई : भाषा : विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज कहा कि वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और रिहैबिलिटेशन के लिये बेंगलूर स्थित राष्टीय क्रिकेट अकादमी में एक और सप्ताह बिताना चाहते हैं।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, Roseau
रोसेउ : डोमिनिका :, सात जुलाई : भाषा : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, Dubai
दुबई, सात जुलाई : भाषा : भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि इंग्लैंड भले ही इस समय अच्छी क्रिकेट खेल रहा हो लेकिन भारतीय टीम आगामी श्रृंखला में उसे उसी की सरजमीं पर हराने का माद्दा रखती है।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, Roseau
रोसेउ : डोमिनिका :, सात जुलाई : भाषा : भारत की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 30 साल के हो गये। इस अवसर पर उनके परिजनों, टीम के साथियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
Press Trust Of India, 07-Jul-2011, Roseau
रोसेउ : डोमिनिका :, सात जुलाई : भाषा : भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने खराब दिनों में समर्थन के लिये साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने उन्हें राष्टीय टीम में दमदार वापसी के लिये प्रेरित किया।
   Prev    1...7   8   9   10   11   12   13   14   15   ...24    Next
Sports Photo Gallery
photogallery
गैजेट्स

Share On